अब घर जमाई बन कर नहीं रहेंगे विक्की जैन,हाथों में हाथ थाम सपनों के आशियाने में कुछ यूं वक्त बिताता दिखा कपल

3/29/2022 11:23:15 AM

मुंबई: आम इंसान हो या कोई स्टार हर किसी का एक खूबसूरत आशीयान खरीदने का सपना होता है। हर शख्स बस यही सोचता है कि कैसे भी करके वह अपनी मेहनत से एक ऐसा घर बनाए जिसपर सिर्फ उसका हक हो।

PunjabKesari

ऐसा ही एक सपना टेली वर्ड के कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने भी देखा जो अब पूरा हो गया है। इस सपने के पूरा होते ही विक्की अब ससुराल में घर जमाई बन कर नहीं रहेंगे। सबसे पहले हम आपको अंकिताऔर विक्की का लग्जरी हाउस दिखा देते हैं।

PunjabKesari

बाहर का व्यू देख कर तो लग्जरी फीलिंग ही आ रही है। बाकि रही घर जमाई बनकर रहने वाली बात तो उस बारे में हम आपको आगे बताते हैं। अंकिता और विक्की के नए आशीयाने की बात करें तो एक्ट्रेस ने  बालकनी व्यू शेयर कर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

तस्वीर में अंकिता येलो सूट में अपने हमसफर विक्की का हाथ थामे दिख रही हैं। फोटो शेयर करते हुए अंकिता ने कैप्शन में लिखा- जल्द ही। इसके अलावा उन्होंने घर और हार्ट इमोजी भी बनाई है। अब बात करते हैं घर जमाई वाली वाक्य की।

PunjabKesari

दरअसल, कुछ दिन पहले ही विक्की ने बताया था कि वह दो साल से अंकिता के साथ उनके घर में घर जमाई बनकर रह रहे हैं। उन्होंने बताया था कि उनका घर अभी बन रहा है और  जल्द ही दोनों अपने नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं। 

PunjabKesari

विक्की और अंकिता ने दो साल पहले ही नया घर ले लिया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण वह काम पूरा न होने की वजह से अपने घर में शिफ्ट नहीं हो पाए थे। अब जल्द ही दोनों अपने नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News