गर्लगैंग संग अंकिता लोखंडे की पूल पार्टी, बहू से हाॅट बेब बनी एक्ट्रेस ने पिंक स्विमसूट में दिखाया टोन्ड फिगर

1/3/2022 10:55:12 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इस समय अपनी अपनी न्यूली मैर‍िड लाइफ को एंजाॅय कर रही हैं। अंकिता शादी के बाद हर पल को पति विक्की जैन संग खास अंदाज में जी रही हैं। शादी के बाद अंकिता ने पति व‍िक्की जैन के साथ अपना बर्थडे मनाया, फिर क्रिसमस और अब न्यू ईयर सेलिब्रेट किया।

अंकिता ने न्यू ईयर पर पति विक्की और दोस्तों संग पूल पार्टी की है। पैर में प्लास्टर होने के बावजूद भी अंकिता ने अपनी गर्ल गैंग के साथ धमाल मचाया जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

बिकिनी लुक में बहू से बेब बनी अंकिता की ये तस्वीरें छाईं हुईं। अंकिता के बोल्ड पोसेस देख सोशल मीडिया का पारा हाई हो गया है।

लुक की बात करें तो अंकिता पिंक एंड व्हाइट कलर की चेक प्र‍िंटेड स्व‍िमसूट में कमाल की दिखीं।

इसके साथ अंकिता ने काउबॉय हैट कैरी की है। वहीं उनकी गर्लगैंग बिक‍िनी में नजर आ रही हैं। सभी इन तस्वीरों में अपनी टोन्ड फिगर फ्लाॅन्ट कर रही हैं। 

पूल पार्टी के अलावा भी अंक‍िता ने अपने दोस्तों और पर‍िवार के साथ नए साल का खुलकर जश्न मनाया। उन्होंने इसका वीड‍ियो और फोटोज शेयर की हैं। ब्लैक बैकलेस ड्रेस में अंकिता बोल्ड दिख रही थीं। वहीं  व‍िक्की प्रिंटेड स्वेटर और ब्लैक डेन‍िम्स में जंच रहे थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 14 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी के वीड‍ियोज और फोटोज इंटरनेट पर कई दिनों तक वायरल हुए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

 

Content Writer

Smita Sharma