Video: शादी के बाद अंकिता ने पति विक्की जैन संग ससुराल में खेला कंगना, ''अर्चना बहू'' के हाथ लगी अंगूठी

12/16/2021 1:51:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे 14 दिसंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। कपल की शादी काफी धूमधाम से हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज अब तक चर्चा बटोर रही हैं। शादी के बाद घर में अब तक कई रस्में चल रही हैं, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी बीच विक्की-अंकिता का शादी के बाद कंगना खेलते का वीडियो सामने आया है, जिसे फैंस द्वारा खूब देखा जा रहा है।


ये वीडियो अंकिता लोखंडे के फैन पेज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े बरतन में पानी को फूलों की पंखुड़ियों के साथ सजाया गया है, जिसमें अंगूठी फेंकी गई है। इस पानी में हाथ डालकर न्यूली वेड कपल कंगना खेलता यानि अंगूठी ढूंढता नजर आ रहा है। अंकिता दोनों हाथों से रिंग ढूंढने की कोशिश करती हैं और आखिर वही यह खेल जीतती हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे खुशी से खिले नजर आ रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita=purehappiness (@ankitapurehappiness)

फैंस कपल के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।



बता दें, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने शादी से पहले एक-दूसरे को तकरीबन चार तक डेट किया। इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। विक्की से पहले अंकिता सुशांत सिंह राजपूत को डेट कर रही थीं। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं अब विक्की संग 4 साल डेटिंग के बाद अंकिता 14 दिसंबर को सात फेरे लेकर हमेशा-हमेशा के लिए विक्की जैन की दुल्हनिया बन गई हैं।

Content Writer

suman prajapati