मम्मा तुम्हें बहुत याद करेंगी.. जिंदगी से जंग हार गया अंकिता का डाॅग ''स्कोच'',अंतिम विदाई देते हुए नम हो गईं एक्ट्रेस के परिवार की आंखें

2/5/2024 4:35:52 PM

मुंबई: स्टार्स का जानवारों के साथ प्यार काफी पुराना हैं। इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनके पास कोई न कोई Pet जरूर है। वह अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ मस्ती करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के पास भी एक प्यार सा डाॅग है जिसका नाम स्कॉच है।

अंकिता अक्सर स्काॅच संग अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करती हैं। इतना ही नहीं बिग बाॅस 17 के घर में भी उन्हें अपने स्काॅच को की बातें करते देखा गया था लेकिन अंकिता का अपने इस स्काॅच से 
 साथ हमेशा हमेशा के लिए छूट गया है।

 

जी हां, उनके प्यारे डाॅग स्काॅच का निधन हो गया है। इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने खुद पोस्ट शेयर कर दी। पोस्ट में स्काॅच को सोफे पर बैठे देखा जा सकता है। तस्वीर के साथ अंकिता ने लिखा-"हे बड्डी मम्मा तुम्हें बहुत याद करेंगी। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले स्कॉच।"

 

वहीं विक्की जैन ने भी स्काॅच के अंतिम संस्कार से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में स्काॅच के पार्थिव शरीर को सजाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्हें अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान अंकिता की मां वहां मौजूद थी जो काफी इमोशनल दिख रही थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)


काम की बात करें तो बिग बाॅस से निकलने के बाद अंकिता के पास कई प्रोजैक्ट हैं। वह जल्द ही रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म 'वीर सावरकर' में नजर आएंगी। फिल्म 22 मार्च, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।
 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma