ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन को मिस कर रहीं हैं अंकिता लोखंडे, तस्वीर शेयर कर बोली- ''मेरे प्रिय जल्दी आ जाओ''

3/28/2021 12:25:19 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव नजर आती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में अंकिता ने एक तस्वीर शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।


तस्वीर में अंतिका बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ नजर आ रही है। अंकिता ने व्हाइट साड़ी पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। वहीं विक्की लाइक पिंक कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। अंकिता और विक्की काफी सालों से एक-साथ रह रहे हैं लेकिन इन दिनों विक्की किसी प्रोजेक्ट से बाहर गए हुए हैं, इसलिए अंकिता उन्हें मिस कर रही है। तस्वीर शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा- मेरे प्रिय जल्दी आ जाओ। फैंस इस तस्वीर को खूब प्यार दे रहे हैं।


बता दें अंकिता सोशल मीडिया पर विक्की के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर अपने प्यार का इजहार करती रहती है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। विक्की से पहले अंकिता एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशन में थी। दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। हाल ही में अंकिता ने अपने और सुशांत के ब्रेकअप को लेकर कई खुलासे किए थे।

Content Writer

Parminder Kaur