साड़ी और मांग में सिंदूर...पिया विक्की जैन के लिए रोज दुल्हन की तरह तैयार होती हैं अंकिता, लेटेस्ट तस्वीरों में फिर दिखाया खूबसूरत अंदाज

2/5/2022 1:50:03 PM

मुंबई: पाॅपुलर टीवी एक्ट्रेस बीते साल दिसंबर में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी के पवित्र बंधन में बंधी थी। कपल अपनी शादीशुदा को लाइफ को खूब एन्जॉय कर रहा है। विक्की और अंकिता अबतक साथ में क्रिसमस, न्यू ईयर, लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे त्यौहार को शादी के बाद पहली बार साथ सेलिब्रेट किया है। वहीं शादी के बाद उन्हें अक्सर साड़ी और सूट जैसे ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा गया।

हाल ही में अंकिता अपने ससुराल गईं थी जहां से उन्होंने एक से बढ़कर एक साड़ी लुक फैंस को दिखाए। हाल हीमें  अंकिता ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 

लुक की बात करें तो अंकिता लोखंडे कोहरे रंग की साड़ी पहने हुए देखे जा सकता है।अंकिता इस साड़ी में मुस्कुराते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने हाथो में चूड़ा भी पहना हुआ है।

उन्होंने अपने लुक को गोल्ड नेकपीस, ईयररिंग से एक्सेसराइज किया। वह खूबसूरत रंगोली के पास खड़ी नजर आ रही थीं। उसने कैप्शन दिया-'सिर्फ आपके लिए एक दुल्हन की तरह हर रोज तैयार होना एक खूबसूरत एहसास है @jainvick।' इससे पहले अंकिता ने ब्लू साड़ी में कई तस्वीरें शेयर की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

कपल ने 14 दिसंबर 2021 को मुंबई में शादी रचाई थी। अंकिता विक्की की शादी ड्रीम वेडिंग थी। शादी के बाद ये कपल इंस्टाग्राम पर क्यूट तस्वीरें और वीडियो शेयर करता रहा है। उन्होंने खास परफॉर्मेंस के साथ ग्रैंड एंगेजमेंट सेरेमनी की।

Content Writer

Smita Sharma