Smart Jodi: मराठी दुल्हन बन अंकिता लोखंडे ने पूरी की मां की इच्छा, नेशनल टीवी पर विक्की जैन संग दोबारा रचाई शादी

3/2/2022 10:15:03 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन  विक्की जैन संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से ही ये अंकिता और विक्की फैंस को परफेक्ट कपल्स गोल्स देते रहते हैं। वहीं अब यह जोड़ी स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी में नजर आ रही है।

PunjabKesari

यह पहली बार है जब अंकिता पति के साथ किसी रियलिटी शो का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अंकिता और विक्की एक बार शादी करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

दरअसल, शो में अंकिता की मां कहती हैं- 'शादी तो बहुत ग्रैंड हुई पर एक चीज रह गईं। एक मराठी स्टाइल वेडिंग हो जाए। मां की ये इच्छा पूरी करते हुए अंकिता ने स्टेज पर विक्की संग मराठी रीति रिवाज में शादी रचाईं।'

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

लुक की बात करें तो अंकिता ब्लू एंड रेड स्लिक साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। वहीं विक्की जैन शिमरी शेरवानी में काफी जच रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपल एक-दूसरे को जयमाला पहना रहा है। वहीं इसके बाद वह शादी की बाद की रस्मों को निभा रहा है। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News