शिमला में अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग उठाया कैंडल लाइट डिनर का लुत्फ, फैंस के साथ शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

2/16/2021 11:29:45 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ रोमांटिक पोस्ट शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अंकिता विक्की जैन के साथ शिमला में दिन बिता रही हैं। वहीं एक्ट्रेस ने खूबसूरत अंदाज में पार्टनर के साथ वैलेंटाइन भी सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

 

ये तस्वीरें अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर शेयर की हैं। जिसमें वो विक्की के साथ शिमला की खूबसूरत वादियों में जमकर एंजॉय कर रही हैं। 


रेड बैलून्स, फ्लावर्स और कैंडल्स के साथ लोकेशन को सजाया गया है। जहां एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के साथ डिनर के मजे ले रही हैं। इस दौरान कपल बेहद खुश नजर आ रहा है।

 

इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जहां वो खूबसूरत वादियों में चिल करतीं नजर आ रही हैं और इस दौरान विक्की भी खूब एंजॉय कर रहे हैं। कपल की ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस लाइक कर इन पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)


बता दें, वैलेटाइन के लिए शिमला रवाना होने से पहले भी अंकिता ने विक्की के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें कपल फ्लाइट में बैठा नजर आया था। 


आपको बता दें कि अंकिता और विक्की जैन काफी समय से एक-दूसरे के रिलेशनशिप में हैं। जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर अंकिता वीडियोज और तस्वीरें शेयर कर विक्की संग अपने प्यार का इज़हार करती रहती हैं।
 
 

Content Writer

suman prajapati