ससुराल में अंकिता लोखंडे का शानदार स्वागत,हंसी मजाक के साथ नई नवेली दुल्हन ने पति संग निभाई रस्में

12/15/2021 3:15:08 PM

मुंबई: टेली वर्ल्ड के फेमस कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन शादी के बंधन में बंध चुके हैं।अंकिता ने 14 दिसंबर को बाॅयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी रचाई। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की शादी में टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हुई।

वहीं इसी दिन कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई वहीं अब न्यूली मैरिड कपल का एक वीडियो सामने आया है।

वीडियो में अंकिता ससुराल में  शादी के बाद वाली रस्में निभाती दिख रही हैं। इस दौरान अंकिता रेड स्किल साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने अपने हाथों में ग्रीन चूड़ियां और गोल्ड के कड़े पहने हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि अंकिता महाराष्ट्रन है इसी वजह से उन्होंने रेड चूड़े की जगह ग्रीन चूड़ियां पहनी हैं।

मिनिमल मेकअप, कजारी आंखें, गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर सजाए नई नवेली दुल्हन बेबग प्यारी लग रही हैं।

वहीं विक्की ब्लैक कलर की आउटफिट में दिख रहे हैं। दोनों रस्म निभाते हुए काफी मस्ती कर रहे हैं। कपल का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस न्यूड मैरिड कपल का पसंद करते हुए इन्हें शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Ankita=purehappiness (@ankitapurehappiness)

अंकिता पिछले 3 साल से विक्की जैन को डेट कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। विक्की और अंकिता ने अपनी शादी को राॅयल बनाने के लिए खूब खर्चाया किया। कपल की शादी के फंक्शन 12 दिसंबर से शुरु हो गए थे। हर सेरेमनी में कपल का एक से बढ़कर एक अंदाज देखने को मिला। हमारी तरफ से इस न्यूलीवेड कपल को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं। 
 

Content Writer

Smita Sharma