'टांग टूटी पर हिम्मत न छूटी', नई नवेली दुल्हन अंकिता ने टूटे पैर के साथ किया डांस, जोश देख हैरान हुए फैंस

12/29/2021 10:53:40 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस 14 दिसंबर को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी के बाद कपल की वेडिंग फोटोज खूब वायरल हुईं। हालांकि शादी के 17 दिन बाद भी अंकिता लोखंडे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच अंकिता का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर उनके फैंस काफी चिंता में आ गए हैं। 

 

अंकिता लोखंडे का यह वीडियो अशिता धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ा देख फैंस परेशान होते कि इससे पहले ही उन्होंने पूरे माहौल को काफी कूल बना दिया है। वीडियो में अंकिता का पैर पर प्लास्टर के बावजूद भी जोशिले अंदाज में डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान वह आमिर खान के गाने 'परदेसी परदेसी जाना नहीं' पर सपोटर के सहारे डांस करती नजर आ रही हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ashita Dhawan (@ashitadhawan)

इस वीडियो के साथ लिखा गया है- 'टांग टूटी पर हिम्मत न छूटी, मान गए नई दुल्हन की शिद्दत को।' इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'लव योर स्पिरिट मिसेज जैन.... नए साल की सिर्फ शुरुआत मत करो, उस में कूद जाओ।'  

 


फैंस अंकिता का ये जोश देख काफी हैरान हो रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News