अंकिता ने नेहा कक्कड़ के गाने 'नेहू दा व्याह' पर किया जबरदस्त डांस, फैंस ने सुशांत को लेकर किए ऐसे क

12/9/2020 1:38:46 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब धमाल मचा रहा है।


शेयर वीडियो में एक्ट्रेस येलो ड्रेस में दिखाई दे रही है और नेहा कक्कड़ के गाने 'नेहू दा व्याह' पर डांस कर रही है। अंकिता गाने पर मस्त फेस एक्सप्रेशन दे रही है। जो सबका दिल जीत रहे हैं। फैंस इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

कुछ यूजर्स ने लिखा- अंकिता को वे सुशांत के लिए फॉलो कर रहे हैं लेकिन वह इस काबिल नहीं हैं।

एक अन्य ने लिखा-उम्मीद करते हैं कि वह विकी के दिल और आत्मा से पूरी तरह जुड़ जाएंगी, सुशांत से भी ज्यादा।


बता दें सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद दोनों अलग हो गए और अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। अब अंकिता की में विक्की जैन हैं और खबर है दोनों जल्द ही शादी कर रहे हैं। 

Parminder Kaur