Video: अनाथ बच्चों के साथ अंकिता लोखंडे ने सेलिब्रेट किया बर्थडे,जी भरकर मासूमों पर प्यार लुटाती दिखीं एक्ट्रेस

12/20/2020 9:50:03 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखड़े ने 19 दिसंबर को अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास दिन की सेलिब्रेशन 18 दिसंबर की रात को ही शुरु हो गई थी। शुक्रवार रात अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन और परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। वहीं सुबह होते ही अंकिता अपने बर्थडे को और खास बनाने में जुट गई। इस दिन को यादगार बनाने के लिए अंकिता लोखंडे गरीब और अनाथ बच्चों के पास जा पहुंचीं।

यहां पर अंकिताने पहले केक कट किया। उसके बाद वहां मौजूद बच्चों के साथ खूब मस्ती की। इस सेलिब्रेशन की वीडियो अंकिता ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है।

वीडियो में अंकिता येलो कढ़ाई वाले व्हाइट कुर्ते के साथ मैंचिंग प्लाजो में खूबसूरत दिखीं। इस दौरान अंकिता कभी बच्चों के साथ डांस करती नजर आईं तो कभी बेडमिंटन खेलती। अंकिता का ये वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

इससे पहले अंकिता ने एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में अंकिता फैमिली, बाॅयफ्रेंड विक्की जैन और दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी करती नजर आईं थीं।  

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

बता दें अंकिता ने 'पवित्रा रिश्ता' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। 'पवित्रा रिश्ता' से अंकिता को एक अलग पहचान मिली। शो में अंकिता और सुशांत की जोड़ी को खूब प्यार मिला। अंकिता ने फिल्म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें वह झलकारी बाई के किरदार में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ कंगना रनौत अहम किरदार में थीं। इस फिल्म के बाद अंकिता टाइगर श्राॅफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म बागी 3 में भी नजर आईं थीं। 


 

Smita Sharma