Pictures:शादी के बाद पति विक्की संग अंकिता का पहला बर्थडे सेलिब्रेशन, देर रात दोस्तों और फ्रेंड्स संग ''मिसेज जैन'' ने खूब मचाया धमाल

12/19/2021 9:57:11 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे अब मिसेज विक्की जैन बन चुकी हैं। अंकिता ने कुछ दिन पहले ही लाॅन्गटाइम बाॅयफ्रेंड विक्की जैन संग शादी रचाई थी। वहीं अब शादी के चंद दिनों बाद अंकिता 19 दिसंबर को अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।

PunjabKesari

वैसे तो अंकिता का बर्थडे आज है लेकिन इस सेलिब्रेशन शनिवार रात से ही शुरु हो गया है। शादी के बाद अपने पहले बर्थडे को अंकिता ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

PunjabKesari

देर रात अंकिता ने पति विक्की जैन, दोस्तों और अपने ससुरालवालों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने मिडनाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलक शेयर की हैं।

PunjabKesari

वीडियो में वह ट्रैक सूट में नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर और हाथों में लगी मेहंदी अंकिता के इस लुक को परफेक्ट बना रही है। वीडियो में वह चॉकलेट वाले केक जिस पर 'मिसेज जैन' है उसे काटते दिख रही हैं।

PunjabKesari

वहीं विक्की अपने वाइफ के लिए "हैप्पी बर्थडे" गाते दिख रहे हैं। वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ जमकर मस्ती कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vicky Jain (@jainvick)

 


विक्की ने खास अंदाज में किया विश

विक्की ने बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर करके अंकिता को बर्थडे विश किया है। शेयर की तस्वीर में विक्की अंकिता दोनों सनसेट के दौरान एक-दूसरे की आंखों में खोए नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-हैप्पी बर्थडे मिसेज जैन। वहीं अंकिता ने लिखा थैंक्यू मिस्टर जैन। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Elfaworld (@elfaworld)

गौरतलब है कि  अंकिता लोखंडे ने 14 दिसंबर 2021 को अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के तुरंत बाद, उन्होंने इंस्टा हैंडल पर अपनी वेडिंग फोटोज की एक सीरीज शेयर की थी। इसमें अंकिता की ब्राइडल एंट्री से लेकर विक्की के साथ सात फेरे लेते हुए तक की तस्वीरों को शेयर किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Elfaworld (@elfaworld)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Elfaworld (@elfaworld)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mr. And Mrs. Jain ♡ (@anvikikahaani)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News