अंकिता ने ''अब तेरे दिल में'' गाने पर दिए जबरदस्त फेस एक्सप्रेशन, यूजर्स बोले ''मैम सुशांत भाई की याद नहीं आती''

12/11/2020 1:47:49 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जो खूब वायरल हो रहा है।


शेयर वीडियो में अंकिता अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित के गाने 'अब तेरे दिल में हम आ गए' पर लिपसिंग करती नजर आ रही है। वीडियो में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत नजर आ रही है। एक्ट्रेस के फेस एक्सप्रेशन देखने लायक हैं। फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

एक यूजर ने लिखा-ऐसा लग रहा है, सुशांत भाई गाना गा रहे हैं।

 

एक अन्य ने लिखा-मैम सुशांत भाई की याद नहीं आती।

 

 

बता दें हाल ही में अंकिता ने विकी जैन के जुड़वा भांजे अबीर और भांजी अबीरा का 5 मंथ सेलिब्रेशन करती नजर आई। एक्ट्रेस ने विकी जैन की बहन वर्षा के साथ जमकर डांस भी किया। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ankita Lokhande (@lokhandeankita)

Parminder Kaur