Bigg Boss के घर में छाया रोमांस, अंकिता और ऐश्वर्या ने कुछ इस तरह मनाया करवाचौथ

11/2/2023 12:27:49 PM

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 17 इस समय सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। शो के शुरुआत के कुछ दिनों के अंदर ही कंटेस्टेंट्स ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। घरवाले अपना अपना गेम खेल रहे हैं और ऐसे में एक दूसरे के साथ जमकर विवाद भी हो रहा है। कंटेस्टेंट्स के बीच खूब झगड़े देखने को मिल रहे हैं। दो हफ्ते के बाद अब शो में राशन के लिए पहला टास्क हुआ है। जिसमें आपस में लड़ाई झगड़ा देखने को मिला।

 

बिग बॉस के घर में रखा गया करवाचौथ का व्रत
देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ 1 नवंबर को करवा चौथ का त्‍योहार मनाया गया । इसी बीच गत 1 नवंबर को बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे ने पति विक्की जैन के साथ करवा चौथ का व्रत रखा। अंकिता ने दिनभर व्रत रखा और शाम को चांद के साथ छलनी से पति विक्की को देखकर व्रत तोड़ा। वहीं ऐश्वर्या ने पति नील के लिए लंबी उम्र की कामना की।

 

अंकिता ने रेड तो  ऐश्वर्या ने पर्पल साड़ी पहनी
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता और ऐश्वर्या ने अपने-अपने पति के लिए बिग बॉस के घर में व्रत रखकर पूजा की। दोनों ने चांद को देख अपना व्रत तोड़ा। एक्ट्रेसेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस को भी बहुत पसंद आ रहा है। अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के लिए पूरे दिल से व्रत रखा, इस दौरान एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी में दिखीं और विक्की जैन ने डार्क ग्रीन कलर की शेरवानी कैरी की थी। वहीं ऐश्वर्या ने पर्पल साड़ी कैरी की थी और नील ने व्हाइट कुर्ता पजामा कैरी किया था। दोनों कपल काफी खूबसूरत लग रहे थे।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर फैंस को हमेशा अंकिता और विक्की के रोमांटिक और कोजी फोटोज देखते रहते हैं। जिसके बाद जब बिग बॉस में ये कपल आया तो फैंस को लगने लगा कि शो में इनका रोमांटिक साइड देखने को मिलेगा. लेकिन बिग बॉस में दोनों का काफी झगड़ा देखने को मिल रहा है. वहीं नील और ऐश्वर्या के बीच भी

Content Editor

Varsha Yadav