BB16: 'वो मेरे लिए क्या कोई समझ नहीं सकता..सबके सामने अंकित ने बयां किया हाल-ए-दिल, सुनकर शर्म से लाल हुईं प्रियंका
12/18/2022 4:24:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. बिग बॉस 16 आए दिन मजेदार होता जा रहा है। बिग बॉस का बीती रात का एपिसोड काफी मजेदार रहा। शनिवार को फिल्म सर्कस की टीम निर्देशक रोहित शेट्टी, एक्टर रणवीर सिंह और वरुण शर्मा बिग बॉस हाउस पहुंचे और घरवालों के साथ खूब मौज मस्ती की।
सर्कस की टीम ने घरवालों को परफॉर्म करने के लिए एक-एक टास्क दिया गया। रणवीर और रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया कि मुंह में गुब्बारे की हवा को भरकर अपनी बात कहनी है। वहीं, जब अंकित की बारी आई, तो उन्होंने भी मुंह में गुब्बारे की हवा भरी और सबके सामने अपने दिल की बात कही।
अंकित ने मुंह में गुब्बारे की हवा भरने के बाद कहा कि प्रियंका मेरे लिए क्या है ये कोई समझ नहीं सकता। यह हमारा दिल से दिल का रिश्ता है। इतना सुनकर प्रियंका शर्म से लाल हो जाती हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स से कहती हैं कि क्या हो गया तुझे, तुझे किसी की नजर न लगे तू हमेशा ऐसा ही रहे। रणवीर भी इस जोड़ी से काफी इंप्रेस नजर आते हैं। वह कहते हैं कि इन दोनों की जोड़ी को किसी की नजर न लगे।