नाॅटेड शर्ट में वरुण की भतीजी का स्टनिंग लुक, रेस्टोरेंट के बाहर यूं दिए पोज

2/23/2020 3:58:40 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन को अक्सर उनके फ्रेंड्स के साथ पार्टी करते देखा जाता है। खुशी कपूर,जाह्नवी कपूर, सारा अली खान की तरह ही अंजिनी भी फेमस स्टार किड्स हैं।

अंजिनी खुशी कपूर, अनन्यां पांडे, शनाया कपूर की फ्रेंड हैं। इन सबको अक्सर पार्टी करते देखा जाता है।

 हाल ही में अंजिनी को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। इस दौरान अंजिनी नाॅटेड शर्ट और ब्लू डेनिम जींस में स्टाइलिश दिखीं।

 मिनिमल मेकअप, ओपन हेयर्स उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। कैमरे पर नजर पड़ते ही अंजिनी ने मुस्कुराते हुए पोज दिए।

 

बता दें कि अंजिनी वरुण के अंकल अनिल धवन की पोती है। अंजिनी के पिता सिद्धार्थ वरुण के चचेरे भाई हैं।  उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

Smita Sharma