फूलों की बरसात..ढोल नगाड़ों की थाप..अंजलि अरोड़ा ने फैमिली संग धूमधाम से किया गणपति विसर्जन

9/29/2023 12:06:46 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा ने बाकी सेलेब्स की तरह ही इस बार अपने घर में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति की स्थापना की। कुछ दिन तक बप्पा की पूजा अर्चना के बाद बीते दिन उन्होंने फैमिली संग बप्पा को विदाई दे दी। परिवार के साथ गणपति विसर्जन करती अंजलि का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

इस वीडियो को 'लॉक अप' फेम अंजलि अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि अपनी फैमिली के साथ गणपति बप्पा को विदाई दे रही हैं। सभी फूलों की बरसात और ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से बप्पा को विदाई दे रहे हैं। इस दौरान सभी गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे हैं।  
वीडियो शेयर कर अंजलि ने कैप्शन में लिखा- ''गणपति बप्पा मोरया
बप्पा ऐसे ही हर साल हमारे घर आना🙏🏻❤️
सबको खुश रखना, सबको शक्ति देना, ताकत देना, बप्पा आप सभी पर कृपा करें.''

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

वीडियो में अंजलि अरोड़ा का पर्पल सूट में ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। फैंस उनके इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

मालूम हो कि अंजलि अरोड़ा वायरल सॉन्ग 'कच्चा बादाम' पर डांस रील्स बनाकर खूब सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने अपने इस रील्स से तहलका मचा दिया था। इसके अलावा अंजलि को कंगना रनौत के रियलिटी ओटीटी शो लॉकअप में भी देखा गया था।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News

Recommended News