रेप केस: पर्ल व पुरी के सपोर्ट में उतरी को-स्टार्स अनीता हसनंदानी, बोली- मैं उसे जानती हूं, ये सच नहीं हैं

6/5/2021 7:20:22 PM

मुंबई. एकता कपूर शो 'नागिन 3' एक्टर पर्ल व पुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक नाबालिग लड़की ने एक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। पर्ल इस समय पुलिस कस्टडी में हैं और उनसे पूछताछ चल रही है। इस खबर को सुनकर फैंस और स्टार्स काफी शॉक्ड है। हाल ही में पर्ल की को-स्टार एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने पोस्ट शेयर कर एक्टर को सपोर्ट किया है। 

PunjabKesari
अनीता ने पर्ल के साथ तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दोनों काफी खुश लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए अनीता ने लिखा-  सुबह उठते ही पर्ल वी पुरी के बारे में बकवास खबर सुनने को मिली। मैं उसे जानती हूं। ये सच नहीं है। सच हो ही नहीं सकता है। सब झूठ है। मुझे यकीन है कि इसमें कुछ और भी मामला होगा। जल्द ही सच बाहर आएगा। लव यू पर्ल वी पुरी। इसके साथ अनीता ने #ISTANDWITHPEARL हैशटैग भी लिखा है। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
जानकारी के लिए बता दें कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि पर्ल को रेप केस में जमानत मिल गई है लेकिन हाल में खबर सामने आई है कि पर्ल को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।

PunjabKesari
बता दें अनीता और पर्ल ने ' नागिन 3' में साथ काम किया था। शो में सुरभि ज्योति और करिश्मा तन्ना भी लीड रोल में थे। पर्ल की इस शो की स्टारकास्ट के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। इस शो से पर्ल को अच्छी पहचान मिली।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News