हवा में उड़ा अनीता हसनंदानी का बेटा आरव, वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग

5/25/2021 3:11:23 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही है। एक्ट्रेस के बेटे की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में आरव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अनीता भी नजर आ रही है। आरव के इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में अनीता सोफे पर बैठी है और एक्ट्रेस ने बेटे को हाथ में उठाया हुआ है। इसके बाद अनीता बेटे को छोड़ती है तो वह हवा में उड़ने लगता है। ये वीडियो तकनीक और इंस्टाग्राम फिल्टर्स की मदद से बनाया गया है। इस वीडियो ने फैंस को काफी हैरान कर दिया है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aaravv Reddy (@aaravvreddy)

बता दें अनीता और रोहित ने 9 फरवरी 2021 को बेटे आरव का स्वागत किया था। आरव के आने से कपल की जिंदगी बदल गई है और दोनों काफी खुश हैं। काम की बात करें तो अनीता मोहब्बतें, नागिन 3, काव्यंजलि, कभी सौतन कभी सहेली जैसे शोज में काम कर चुकी है। इसके अलावा एक्ट्रेस ताल, कुछ तो है, कोई आप सा, एक से बुरे दो, रागिनी एमएमएस 2, हीरो जैसी फिल्में में भी नजर आ चुकी है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News