अनीता हसनंदानी ने शेयर किया बेटे का क्यूट वीडियो, आरव की स्माइल ने जीता फैंस का दिल

4/26/2021 1:57:34 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही है। अनीता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। अनीता बेटे आरव के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में अनीता ने बेटे आरव का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब पसंद किया गया जा रहा है।

वीडियो में आरव बो-टाय आउटफिट में नजर आ रहा है। आरव इन कपड़ों में बेहद क्यूट लग रहा है। आरव की स्माइल फैंस को दीवाना बना रही है। वीडियो के अंत में अनीता भी नजर आ रही है। एक्ट्रेस प्रिंटेड रेड आउटफिट में दिखाई दे रही है। वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने लिखा- वेल ड्रेस्ड बेबी के पीछे एक मां का हाथ होता है। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

बता दें अनीता ने 2013 में रोहित रेड्डी से शादी की थी। कपल ने 2020 में फैंस के साथ प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की थी। अनीता ने 9 फरवरी 2021 में आरव को जन्म दिया था।

Content Writer

Parminder Kaur