लाडले को गोद में लेकर यूं दुलारती दिखीं अनीता हसंनदानी, कहा-''अब हम तीन हो गए''

2/13/2021 2:52:54 PM

मुंबई: एक्ट्रेस अनीता हसंनदानी और रोहित रेड्डी 9 फरवरी को एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने। अनीता के मां बनने के बाद फैंस उनके बच्चे की पहली झलक देखने के लिए बेकरार हैं। वहीं हाल ही में अनीता ने अपने पति और बेटे के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर है। हालांकि इस तस्वीर में उन्होंने अपने बेटे का चेहरा दिल वाले इमोजी से छिपा दिया है।

लेटेस्ट तस्वीर में मां बनने की खुशी अनीता के चेहरे पर साफ दिख रही है। तस्वीर में अनिता की गोद में उनका बच्चा नजर आ रहा है, जिसके चेहरे पर उन्होंने एक इमोजी लगा दी है।

वहीं रोहित और अनीता अपने लाडले को प्यार से निहार रहे हैं। तस्वीक के साथ अनीता ने कैप्शन में लिखा-और इस तरह हम तीन हो गए। हमें बेस्ट मिला है। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

इससे पहले रोहित ने एक वीडियो शेयर किया था। मीडिया रिपोर्ट्स में ये वीडियो बेबी के जन्म के तुरंत बाद का बताया जा रहा है। इस वीडियो में रोहित अनीता के सिरहाने खड़े हुए हैं तो वहीं अनीता बेड पर लेटे हुए अपने बच्चे को दुलारती दिखाई दे रही हैं। अनीता अपने बच्चे की नाक को देखकर बोलती दिखाई दे रही हैं कि- 'इसकी नाक तुम्हारी तरह है'... ये सुनकर रोहित और भी खुशी से हंसते नजर आ रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा-'कॉपी पेस्ट'... मालूम होता है कि वो अपने बच्चे नैन-नक्श खुद से मिलने की बात कर रहे हैं। इसके अलावा रोहित ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में बच्चे का हाथ दिख रहा था।


अनीता शादी के करीब 8साल बाद मां बन रही हैं। उन्होंने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों जिम में पहली बार एक-दूसरे को मिले थे। इसी दौरान रोहित अनीता को अपना दिल दे बैठे। 

Content Writer

Smita Sharma