Cute Family:पूल किनारे पति और बेटे संग चिल करती दिखीं अनीता, मम्मा की तरह पापा की गोद में उंगली उठा पोज देता दिखा नन्हा आरव

2/11/2022 6:00:54 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी इन दिनों अपने लाडले आरव संग पेरेंटिंग को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में कपल का लाडला एक साल का हुआ है। 9 फरवरी को अनीता-रोहित ने घर में धूमधाम से आरव का बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसकी तस्वीरें अब तक सोशल मीडिया पर छाई रहीं। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपनी फैमिली की एक क्यूट तस्वीरें शेयर की है, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।


इस तस्वीर में अनीता पूल किनारे पति और बेटे संग खूब चिल करती नजर आ रही हैं। वहीं रोहित भी गोद में उठाए आरव को देखकर काफी खुश हो रहे हैं। पीछे से अनीता दोनों हाथ उठाए हंसते हुए पोज दे रही हैं। इस दौरान इस क्यूट फैमिली की ट्विनिंग भी देखने को मिल रही है। तीनों व्हाइट टी-शर्ट में बेहद प्यारे लग रहे हैं। वहीं अनीता ने व्हाइट टी के साथ डेनिम शॉर्ट पेयर किया हुआ है और बालों को बन बनाकर स्टाइल किया हुआ है। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही हैं और ये स्वीट फैमिली भी लोगों का खूब दिल जीत रही है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

इस फोटो के साथ अनीता हसनंदानी ने कोई कैप्शन नहीं दिया है और वाकई में इस क्यूट फैमिली फोटो को किसी कैप्शन की जरूरत नही है।

 


 

Content Writer

suman prajapati