पति रोहित के साथ स्विट्जरलैंड की वादियों में ''नाग‍िन'' फेम अनीता, तस्वीरें आईं सामने

10/21/2018 12:06:24 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अनीता हंसनदानी अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों का वजह से सुर्खियों में रहती हैं। अनीता इन दिनों पति रोहित रेड्डी के साथ स्विट्जरलैंड में क्वाॅलिटी टाइम बिता रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।

कुछ घंटे पहले अनीता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही मजेदार वीडियो साझा किया है, जिसमें वह रोहित के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो में दोनों शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के सुपरहिट गाने ‘जरा सा झूम लूं मैं’ को रीक्रिएट करते हुए दिख रहे है।

 

वीडियो में दोनों केबल कार में बैठे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए अनीता ने कैप्शन में लिखा-डीडीएलजे के बिना स्विट्जरलैंड कुछ भी नहीं है। वहीं इससे पहले दोनों स्पेन में थे और यही पर दोनों ने अपनी एनीवर्सरी मनाई थी। फैंस उनकी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि अनीता इन दिनों सीरियल 'नागिन 3' में विशाखा खन्ना का किरदार निभा रही हैं। नागिन शो में अनीता एक से बढ़कर एक फैशनेबल आउटफिट्स में नजर आ रही हैं।

 

शो में उनके लुक को नागिन बेला से ज्यादा स्टाइलिश रखा गया है।उनकी साड़ियों का कलेक्शन और ब्लाउज का लुक स्टनिंग होता है। नागिन-3 टीआरपी चार्ट में अपना दबदबा बनाए हुए है।

 

 

जब से शो ऑनएयर हुआ है वह रेटिंग में नंबर-1 है।इसके अलावा अनीता 'ये हैं मोहब्बतें' में शगुन का रोल प्ले कर रही हैं। इसके अलावा अनीता  'कॉमेडी नाइट बचाओ' में नजर आ रही हैं।

 

 

View this post on Instagram

What is Switzerland without a little bit of #ddlj❤️ .. #romance PS @ilove_lucerne is the place to be to fall in love.... 🇨🇭#lucernediaries @pilatus @ilove_lucerne @myswitzerlandin #Switzerlandstopover

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on

Neha