Good News:  39 की उम्र में मां बनीं अनीता हसनंदानी,घर गूंजी बेटे की किलकारी

2/10/2021 9:35:06 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी  के घर हाल ही किलकारी गूंजी है।  मंगलवार (9 फरवरी) को 39 की अनीता एक प्यारे से बेटे की मां बनी। इस गुड न्यूज की जानकारी अनीता के पति रोहित रेड्डी ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने अनीता के प्रेग्नेंसी के दौरान की तस्वीर शेयर कर लिखा- 'ओह बाॅय'।

तस्वीर में जहां अनीता बेड पर लेट बेबी बंप फ्लाॅन्ट कर रही हैं। वहीं रोहित उनके गाल पर किस कर रहे हैं। पोस्ट शेयर करने के बाद से रोहित और अनीत को बधाइ देने वालों का तांता लग गया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।

7 साल बाद बनीं मां

अनीता शादी के करीब 7 साल बाद मां बन रही हैं। उन्होंने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी से गोवा में शादी की थी। दोनों जिम में पहली बार एक-दूसरे को मिले थे। इसी दौरान रोहित अनीता को अपना दिल दे बैठे। 

बता दें कि अनीता ने पिछले साल अक्तूबर महीने में यह गुड न्यूज साझा की थी कि वो मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर बताया था कि वो और रोहित पहले बच्चे के स्वागत के लिए तैयार हैं। काम की बात करें तो अनीता कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बाॅलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का हुनर अजमा चुकी हैं। 

Content Writer

Smita Sharma