सामने आईं अनीता के बेटे की झलक,वायरल हुई एक्ट्रेस के लाडले की जन्म के तुरंत बाद वाली ये तस्वीर

2/10/2021 11:14:26 AM

मुंबई: टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें फेम अनीता हसनंदानीके घर किलकारियां गूंजी हैं। 9 फरवरी को अनीता और रोहित रेड्डी एक प्यारे से बेटे के पेरेंट्स बने।

इस बात की जानकारी रोहित ने एक तस्वीर शेयर कर दी।अनीता के मां बनने के बाद से ही फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं।


इसी बीच अब हॉस्पिटल के अंदर की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई है, जिसमें अनिता और उनके हसबैंड के चेहरे की स्माइल बता रही है कि दोनों कितने खुश हैं।

 

इसके अलावा इन्हीं तस्वीरों में एक झलक उनके बच्चे की भी नजर आ रही है, जो जन्म के ठीक बाद की दिख रही है। Elfa World हैंडल से शेयर की गई इस तस्वीर में बच्चे की यह झलक फोन की स्क्रीन पर दिख रही है, जिसमें वह जन्म के बाद बिना कपड़ों के नजर आ रहा है।

अनीता ने 39 की उम्र में बेटे को जन्म दिया है। ये कपल अपनी शादी के सात 7 बाद पेरेंट्स बना है। रोहित रेड्डी और अनीता की शादी 14 अक्टूबर साल 2013 में हुई थी। दोनों ने गोवा जैसे खूबसूरत जगह पर डेस्टिनेशन वेडिंग किया। 
 

Content Writer

Smita Sharma