जब अनीता हसनंदानी ने फोन कर बोला कि प्रेग्नेंट हूं मैं, तो बोरिया-बिस्तर लेकर भागने लगे पति

4/15/2018 4:22:53 PM

मुंबई: टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की एक्ट्रैस अनीता हसनंदानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमेें अनीता आराम करती नजर आ रही हैं, और रोहित टीवी देख रहें हैं। अनीता पति को फोन पर प्रेगनेंसी की खुशखबरी सुनाती हैं। जिसे सुनकर रोहित का हाल बेहाल हो जाता है, और वह बैग पैक करके भागने लग जाते हैं। इस वीडियो को 9 घंटे में 2.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बाद में अनीता बताती है कि यह सिर्फ एक मजाक है और वह प्रेगनेंट नहीं हैं।

 

  

बता दें कि 14 अप्रैल को अपना 37वां जन्मदिन मनाया। उनके पति ने अनीता के लिए गोवा में सरप्राइज पार्टी रखी थी, जिसमें उनकी फैमिली के साथ-साथ फ्रैंडस भी शामिल हुए। पार्टी की वीडियो और कुछ तस्वीरें अनीता ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अनीता ने अपने बॅायफ्रैंड रोहित से गोवा में शादी की थी। रोहित पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। दोनों अक्सर पार्टीज और अवॉर्ड फंक्शन में नजर आते हैं।

Little madness never hurts! Baby I’m PREGNANT 🤣🤪... just kidding guys! Concept credit: AdamWaheed

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani) on

Punjab Kesari