प्रेग्नेंसी के दौरान बढ़ गया था अनीता हसनंदानी का वजन, फिर से पुराने शेप में लौट रही एक्ट्रेस ने तस्वीर शेयर कर जाहिर की खुशी

6/22/2021 10:24:40 AM

मुंबई. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजॉय कर रही है। प्रेग्नेंसी के दौरान अनीता का वजन काफी बढ़ गया था। अब धीरे-धीरे एक्ट्रेस अपने पुराने शेप में वापिस आ रही है। अनीता ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर खुशी जाहिर की है।


तस्वीर में अनीता लाइट येलो प्रिंटेड कुर्ते में नजर आ रही है। लाइट मेकअप और लो बन से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। कानों के झूमके एक्ट्रेस की खूबसूरती में और भी चार-चांद लगा रहे हैं। इस लुक में अनीता गॉर्जियस लग रही है। तस्वीर शेयर करते हुए अनीता ने लिखा- खुशी के इस वजन को गंवाना इतना आसान नहीं होगा। पर हो जाएगा। बस हमेशा पॉजिटिव रहने की जरूरत है। 🌈🤷‍♀️❣️ अनीता अपने पुराने शेप में वापिस आ रही है। एक्ट्रेस इससे काफी खुश है। फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें कुछ समय पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि अनीता टीवी इंडस्ट्री छोड़ रही है। एक्ट्रेस अपना पूरा बेटे आरव पर देंगी, लेकिन पति रोहित रेड्डी ने इन खबरों का खंडन किया और कहा अनीता एक्टिंग नहीं छोड़ रही है और जल्द वापिसी करेगी। 

Content Writer

Parminder Kaur