डिलीवरी के एक महीने बाद ही दूसरी बार मां बनने को बेताब अनीता हसनंदानी, बोलीं-''मैं तो अभी से तैयार हूं रोहित रेड्डी''

3/12/2021 9:43:04 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी हाल ही में एक प्यारे से बेटे के पेरेट्स बने हैं। शादी के 8 साल बादअनीता हसनंदानी मां बनी हैं। कपल ने अपने बेटे के नाम आरव रखा है।

अनीता आए दिन आरव की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बीच उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में अनीता बेबी बंप को मिस करते हुए कई इंटरेस्टिंग बातें बताई हैं। अनीता ने हाल अपनी मेटेरनिटी फोटोशूट की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ उनके पति रोहित रेड्डी  भी नजर आ रहे हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा-'मैं अपनी बैली मिस कर रही हूं। ऐसा नहीं है कि अभी मेरी बैली नहीं है, बस इतनी क्यूट नहीं है। ओके मैं दूसरे बेबी के लिए पहले से ही तैयार हूं रोहित रेड्डी।' तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने फनी अंदाज में इमोजी भी शेयर किए हैं। साथ ही उन्होंने लिखा- 'रोहित रेड्डी ने अनीता हसनंदानी को अनफॉलो कर दिया।' 

View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

अनीता ने 9 फरवरी को अपने बेटे आरव को जन्म दिया था। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे का फर्स्ट मंथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था।

Content Writer

Smita Sharma