एक बार फिर दुल्हन बनी टीवी की ''नागिन'', तस्वीरों से नजरें हटा पाना होगा मुश्किल

8/4/2019 11:00:22 AM

मुंबई: एक्ट्रेस अनीता हंसननदानी इंडस्ट्री की हाॅटेस्ट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। इंडियन ड्रेस हो या वेस्टर्न वह हर आउटफिट को बखूबी से कैरी करती हैं।

हाल ही में अनीता ने ब्राइडल फोटोशूट करवाया। अनिता हसनंदानी ने अपने नए अवतार से एक बार फिर से सभी को घायल कर दिया है।

तस्वीरों में अनीता पीच कलर के लहंगे में खूबसूरत लग रही हैं। नेकलेस,चूड़ा और कलीरे उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहे हैं।

अनीता ने अपने लुक को सटबल मेकअप से कम्पलीट किया है। इस ब्राइडल फोटोशूट के लिए अनीता का मेकअप नेहा आद्विक महाजन ने किया है।

तस्वीरों में अनीता कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनका यह लेटेस्ट लुक छाया हुआ है, जिसमें वह दुल्हन के अवतार में नजर आ रही हैं। 

काम की बात करें तो अनीता इन दिनों 'ये है मोहब्बतें' में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह टीवी रियलिटी शो 'खतरा-खतरा-खतरा' के कई एपिसोड में नजर आ चुकी हैं।

अनीता जलद ही डांस रियालिटी शो नच बलिए में पति रोहित रेड्डी के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि बीते एपिसोड में अनीता और रोहित नजर नहीं आए थे। रोहित की तबीयत खराब होने की वजह से कपल की जर्नी पर ब्रेक लग गया है। 


 

Smita Sharma