अनीता हसनंदानी ने बेटे आरव के साथ किया वर्कआउट, सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है वीडियो

5/11/2021 10:24:53 PM

मुंबई. एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी इन दिनों मदरहुड टाइम को एंजाय कर रही है। इसके साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस बेटे आरव के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती ही रहती है। हाल ही में अनीता ने बेटे आरव के साथ वर्कआउट करते हुए वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में अनीता ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। हाई बन से अनीता ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। एक्टरेस अलग-अलग तरीके से और बेटे आरव के साथ वर्कआउट करती दिखाई दे रही है। वीडियो के अंत में एक्ट्रेस के पति रोहित रेड्डी बेटे आरव को लेकर आते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने लिखा- 'वर्कआउट करने का कोई एक सही रास्ता नहीं है, जब तक कि आप खुश और ऐक्टिव हैं। कहीं न कहीं से तो आपको स्टार्ट करना ही होगा।' फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

बता दें इससे पहले भी अनीता ने बेटे आरव के साथ एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि बच्चे के लिए ब्रेस्टफीड क्यों जरूरी है और इसके क्या फायदे हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो खूब वायरस हुआ था। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News