पति ने यूं मनाया अनीता हसनंदानी का बर्थडे, Kiss करते हुए रोमांटिक तस्वीरें आईं सामने

4/15/2019 6:55:14 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने कल अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर अनीता ने रविवार को अपने दोस्तों और करीबियों के लिए पार्टी का आयोजन किया। 

इस दौरान अनीता ब्लैक शिमर ड्रेस में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। तस्वीरों में सभी स्टार्स पार्टी में खूब एंजॉय करते हुए नजर आ रहे हैं।

बर्थडे पार्टी में पर्ल वी पुरी, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, करन पटेल, अर्जुन बिजलानी, दिव्यंका त्रिपाठी, विवेक दहिया और विकास गुप्ता सहित कई मशहूर टीवी सितारों ने शिरकत की।

कुछ तस्वीरों में अनीता के पति रोहित रेड्डी उनको किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों में टीवी की नागिन अपने करीबी दोस्तों के साथ खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। 

बता दें कि अनीता ने टीवी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में काम भी किया है।

वह टेलीविजन की दुनिया में अपने नागिन के किरदार से आज भी मशहूर हैं। 



 

Neha