पति रोहित संग क्लीनिक के बाहर स्पाॅट हुईं अनीता हसनंदानी, व्हाइट मैक्सी ड्रेस में फ्लाॅन्ट किया बेबी बंप

1/12/2021 3:52:05 PM

मुंबई: एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। अनीता और उनके पति रोहित दोनों ही इस पल का बेसब्री से इंतजार है। अनीता  भी अपनी प्रेग्नेंसी को खूब एंजाॅय कर रही हैं।

वह आए दिन बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनीता को पति रोहित के साथ खार में वुमन हाॅस्पिटल के बाहर देखा गया।

इस दौरान अनीता व्हाइट कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस में वह अपना बेबी बंपफ्लाॅन्ट कर रही हैं। वहीं रोहित व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में दिखे। कपलने मीडिया को देख कई पोज दिए। फैंस इनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

39 की उम्र में मां बनने पर कही ये बात 

अनीता ने 39 की उम्र में मां बनने पर कहा था- 'मेरे दिमाग में कभी उम्र को लेकर बात नहीं आई। कई लोगों ने मुझसे कहा कि यह बहुत ही मुश्किल होगा, लेकिन जैसे ही मैंने नैचुरल तरीके से कन्सीव किया तो मुझे अहसास हुआ कि उम्र तो बस एक नंबर है।

आपको बस मेंटली और फिजिकली फिट होना चाहिए। जो नसीब में लिखा होता है, वह तो होता ही है। आज मैं और रोहित मेंटली और आर्थिक रूप से सेटल हैं, इसलिए हम बच्चे के लिए तैयार हो गए।'

 

Smita Sharma