Pics: पहली बार बेटे हर्षवर्धन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे अनिल कपूर, फिल्म ''थार'' में आएंगे नजर

2/22/2022 12:03:02 PM

मुंबई. एक्टर अनिल कपूर बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ फिल्म 'थार' में नजर आने वाले है। एक्टर पहली बार बेटे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म में फातिमा सना शेख और सतीश कौशिक भी अहम भूमिका में हैं। हाल ही में अनिल से फिल्म से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में हर्षवर्धन बेहद रफ लुक में नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह पुलिस से भाग रहे हैं जबकि फातिमा सना शेख राजस्थान के किसी गांव की महिला के रूप में दिखाई दे रही हैं। वहीं अनिल और सतीश कौशिक पुलिस यूनिफार्म में नजर आ रहे हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल ने लिखा- 'रेगिस्तान के रेत में दबे राज भी अब कानून के इन लंबे हाथों से नहीं बच पाएंगे। धोखे के रेगिस्तान 'थार' में आएं। जल्द आ रही है।' फैंस इन तस्वीरों में खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

बता दें 'थार' 1980 के दशक की कहानी पर आधारित है, जिसमें एक गांव का आदमी नौकरी की तलाश में बड़े शहर में जाता है और बदला लेता है। ये फिल्म नेटफिल्किस पर रिलीज होगी।

PunjabKesari

अभी फिल्म के बारे में बहुत ज्यादा डीटेल्स शेयर नहीं की गई हैं। इसके अलावा अनिल जल्द ही हर्षवर्धन के साथ ओलिंपिक पदक विजेता अभिनव बिंद्रा की बायॉपिक में उनके पिता के किरदार में भी नजर आने वाले हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News