मां निर्मल के बर्थडे पर एक छत के नीचे इकट्ठा हुआ कपूर परिवार,देखें बर्थडे सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें

9/28/2022 9:40:13 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर ने 27 सितंबर को अपना 88वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर निर्मल कपूर के तीनों बेटों बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर ने खास पार्टी होस्ट की।

संजय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के 88वें जन्मदिन के जश्न की तस्वीर पोस्ट की जिसमें अनिल, बोनी, महीप कपूर, शनाया कपूर, खुशी कपूर, अंशुला कपूर, मोहित मारवाह, सुनीता कपूर, रिया कपूर, करण बुलानी समेत परिवार के कई सदस्य नजर आए।  

पहली तस्वीर में संजय कपूर मां के साथ नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी और तस्वीर में निर्मल अपनी सभी बहूओं, बेटों , पोता , पोतियों और नाती के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह केक काटती दिख रही हैं। दादी की बर्थडे पार्टी में अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर शामिल नहीं हो सके। इसके अलावा सोनम कपूर भी पार्टी की तस्वीरों में नजर नहीं आईं। 

 


 

Content Writer

Smita Sharma