Filmfare OTT Awards 2022: अनिल कपूर को ''थार'' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का मिला अवॉर्ड

12/22/2022 2:53:57 PM

नई दिल्ली। अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की थार ने ना सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी धूम मचाई है। पिता और बेटे की जोड़ी ने शानदार काम किया है। दर्शकों को भी यह जोड़ी खूब पसंद आई। पश्चिमी शैली की रिवेंज थ्रिलर थार  इस साल की शुरुआत में ही रिलीज हुई थी।

 

वहीं अब अपने शानदार प्रदर्शन के लिए अनिल कपूर ने हाल ही में फिल्मफेयर ओटीटी अवार्ड्स 2022 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार जीता। अभिनेता हमेशा की तरह अपने टू पीस सूट में हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर दुनिया भर में फैले अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर भी साझा की। अपनी भावनाओं को एक शब्द 'आभार वक्त करते हुए अनिल कपूर ने एक तस्वीर साझा की।

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

 

बेटे हर्षवर्धन कपूर, अनुशुला कपूर, भूमि पेडनेकर और अन्य ने अभिनेता के लिए बधाई संदेशों की बौछार की। आगामी वर्ष दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन अभिनीत सिद्धार्थ आनंद की फाइटर और 'द नाइट मैनेजर' के भारतीय रूपांतरण जैसी परियोजनाओं के साथ आशाजनक लग रहा है। उनके पास पाइपलाइन में रणबीर कपूर की एनिमल भी है।

News Editor

Deepender Thakur