पत्नी और बेटी के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे अनिल कपूर, रिया के बॉयफ्रेंड करण बूलानी भी दिखे साथ

6/19/2018 12:57:21 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर 'रेस 3' की सक्सेस के बाद हाल ही में पत्नी सुनीता और बेटी रिया के साथ वह बांद्रा स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे। यहां उनके साथ फिल्म डायरेक्टर करण बूलानी भी थे।

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक करण अनिल की छोटी बेटी रिया के बॉयफ्रेंड हैं। रिया और करण एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। तस्वीरों से साफ है कि अनिल और करण एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आए।

PunjabKesari

वहीं करण भी अनिल को अपना मेंटर भी बताया है। जानकारी के मुताबिक करण और रिया जल्द ही शादी करने वाले हैं। 

PunjabKesari

बता दें कि करण फिल्म निर्देशक हैं। उन्होंने फिल्म  'आएशा' और 'वेक अप सिड' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। शॉर्ट फिल्म 'द ऑडिशन' को भी करण डायरेक्ट कर चुके हैं। यही नहीं, वह कई टीवी शोज की प्रोडक्शन टीम का हिस्सा रहे हैं।

PunjabKesari

करण सोनम की शादी पर भी पहुंचे थे। सोनम की शादी के दौरान ही करण और रिया कपूर ने अपने रिश्ते को पूरी दुनिया के सामने कबूला था। करण ने रिया का एक वीडिया सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'माय गर्ल'। 

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News