पुरानी तस्वीरें शेयर कर अनिल कपूर ने को-स्टार मीनाक्षी शेषाद्री को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ''आपको फिर से काम करते हुए...

11/16/2022 4:14:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री बॉलीवुड की खूबसूरत, दिलरूबा और दमदार एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस ने फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। हालांकि, अब वह फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वह फैंस के बीच छाई रहती हैं। आज मीनाक्षी शेषाद्री का बर्थडे है तो ऐसे में फैंस से लेकर स्टार्स तक उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस के को-स्टार अनिल कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी हैं। 

PunjabKesari


अनिल कपूर ने मीनाक्षी शेषाद्री संग अपनी फिल्मी सीन की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- ''सबसे अनुशासित और पेशेवर एक्ट्रेस में से एक को जन्मदिन की बधाई, जिनके साथ काम करने का मुझे सौभाग्य मिला है! आपको फिर से काम शुरू करते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं..@MinaxhiSeshadri आगे एक महान वर्ष है!''

 


बता दें, मीनाक्षी शेषाद्री आज पूरे 59 वर्ष की हो गई हैं। वह अनिल कपूर के साथ घर हो तो ऐसा, विजय, आग से खेलेंगे, लव मैरिज और जोशीले जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News