विश्व चैम्पियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में नज़र आएंगे अनिल कपूर

2/6/2019 8:43:41 PM

मुंबईः बॉलीवुड में आजकल बायोपिक का चलन काफी ज़ोरो पर है। बहुत से सितारों पर बायोपिक बनाई जा चुकीं हैं और बहुत से सितारों पर बायोपिक बनाने का काम चल रहा है। अब खबर ये है कि ओलंपिक और विश्व चैम्पिंयन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा पर बायोपिक बनाने जा रहें हैं। अब आफ सोच रहें होंगे कि अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में एक्टर कौन होगा...तो आपको बता दें कि अभिनेव का रोल अनिल कपूर निभाने जा रहें हैं। जी हां, खबरों की मानें तो अभिनेता अनिल कपूर बहुत जल्द अभिनव बिन्द्रा की बायोपिक में काम करने जा रहे हैं।

कहा जा रहा है कि अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी अभिनय करते नजर आएंगे।

अनिल कपूर ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होंगी।

Pawan Insha