दोस्त की यादः सतीश कौशिक की बर्थ एनिवर्सरी पर फूट-फूटकर रो पड़े अनिल कपूर, नहीं जुटा पाए स्टेज पर जाने की हिम्मत

4/16/2023 4:15:07 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सतीश कौशिक भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने काम से उन्होंने इंडस्ट्री में जो अमिट छाप छोड़ी है उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। हाल ही में उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर एक म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया, जहां एक्टर की फैमिली और अनुपम खेर से लेकर बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर सतीश कौशिक के अजीज दोस्त अनिल कपूर उन्हें याद कर फूट-फूटकर रो पड़े। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस भी उन्हें देख भावुक हो रहे हैं।


दरअसल, म्यूजिकल नाइट के दौरान जब अनुपम खेर ने अनिल कपूर को स्टेज पर बुलाया तो वह बीच में ही रुक गए और रोने लगे। इसके बाद उन्होंने ईशारे से ही अनुपम खेर को आने से मना कर दिया। अनिल को रोता देख अनुपम खेर उन्हें कहते हैं- तू पागल है, मै ठीक ठाक जा रहा था। इसके बाद वह खुद भी रो पड़ते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywoodirect (@bollywoodirect)

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है और यूजर्स कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


आपको बता दें कि अनिल कपूर, सतीश कौशिक, अनुपम खेर की दोस्ती काफी गहरी और पुरानी थी।

Content Writer

suman prajapati