पत्नी सुनीता कपूर के साथ ट्विनिंग करते नज़र आए अनिल कपूर, फैंस ने कहा, ‘real couple goal’

12/15/2022 12:06:43 PM

मुंबई। बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्रटर्स में से एक हैं अनिल कपूर, जो आपनी एक्टिंग और फिटनेस के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। अभिनेता अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी सुनीता कपूर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं। उन्होंने बीते बुधवार को उनके साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। दोनों ही ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नज़र आए। फैंस के साथ,  बेटी रिया कपूर ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट किया।

तस्वीरों में अनिल और सुनीता मैचिंग आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे हैं। अनिल ने फ्लोरल प्रिंट वाला काला कुर्ता और काला पायजामा पहना था। सुनीता ने हैवी बॉर्डर वाला ब्लैक सूट पहना था। उन्होंने अपने लुक को मैचिंग ईयररिंग्स और नेकलेस से एक्सेसराइज किया। तस्वीरों में दोनों के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही थी। अनिल ने अपनी कुछ सोलो तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जहां उन्होंने कैंडिड पोज दिए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल और सुनीता ने 19 मई 1984 को शादी की थी। शादी करने से पहले दोनों ने 10 साल तक डेट किया। अनिल ने ‘मेरी जंग’ फिल्म साइन करने के बाद सुनीता को प्रपोज किया, जिसे उनका सफल प्रदर्शन माना गया। वे तीन बच्चों के माता-पिता हैं, सोनम कपूर और रिया कपूर और बेटा हर्षवर्धन कपूर। हाल ही में सुनीता और अनिल ने अपनी शादी की 38वीं सालगिरह मनाई।

फैंस ने अनिल को आखिरी बार राज मेहता की ‘जुग जुग जीयो’ में देखा था। फिल्म में मनीष पॉल के साथ नीतू कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी ने भी अभिनय किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अनिल की लिस्ट में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ ‘फाइटर’ हैं। उनके पास रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की गैंगस्टर ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ भी है। फिल्म को 2023 में रिलीज करने की योजना है।

 

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi