अनिल कपूर ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, फैंस के साथ शेयर की तस्वीर

4/20/2021 5:18:35 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. देश में कोरोना कहर के बीच टीकाकरण का काम भी जारी है। आम लोगों के साथ-साथ अब तक बॉलीवुड कई स्टार्स कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। वहीं अब हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनिल कपूर ने   वैक्सीन की दूसरी डोज भी ले ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।


अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें ब्लैक टी शर्ट और मास्क में नजर आ रहे हैं। मेडीकल स्टाफ उन्हें कोरोना का टीका लगा रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- 'दूसरी डोज ले ली है। घर रहे सेफ रहें। वेक्सीनेटेड।'


फैंस अनिल कपूर के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 


बता दें अनिल कपूर के अलावा अब तक नीना गुप्ता,राकेश रोशन, पिंकी रोशन, ने भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। वहीं रोनित रॉय, रेणुका सहाने , आशुतोष राणा, अमिताभ बच्चन , राम कपूर, मलाइका अरोड़ा , रोहित शेट्टी, सलमान खान, संजय दत्त, सैफ अली खान , शर्मीला टैगोर, धर्मेद्र, आशा पारेख, हेमा मालिनी,कमल हासन और सतीश शाह जैसे स्टार्स वैक्सीन का फर्स्ट डोज लिया था। 

Content Writer

suman prajapati