इस बीमारी से जूझ रहे हैं अनिल कपूर, जर्मनी में कराएंगे इलाज

1/29/2019 10:47:00 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर इंडस्ट्री के सबसे फिट स्टार्स में से एक हैं। उनकी फिटनेस देखकर उनकी उम्र का अंदाज नहीं  लग पाता। इतने साल गुरने के बाद भी वह वैसे ही जैसे इंडस्ट्री में आने से पहले थे। खुद सोमन यह मानती है कि पापा अपनी फिटनेस को लेकर ऑब्सेस्ड हैं। अब हाल ही में अनिल की सेहत को लेकर एक खबर सामने आई है।

अनिल खुद खुलासा किया है कि ऐसी बीमारी हो गई है जिसकी वजह से उनका कंधापत्थर जैसा होता जा रहा है। इस बीमारी को कैलशिफिकेशन ऑफ शोल्डर कहते हैं। अनिल कपूर ने बताया कि पिछले 2 साल से उनके दाहिने कंधे में कैल्शियम जमा हो रहा है और जिसकी वजह से उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। यही वजह है क्या बीमारी और ना बढ़े, इसलिए अनिल कपूर जल्द ही अपना इलाज करवाना चाहते हैं। अनिल इलाज के लिए अप्रैल में जर्मनी जाने वाले हैं। 

स्टंट की वजह से हुई परेशानी

अनिल ने कहा कि फिल्मों में अपने स्टंट सीन खुद करने के कारण उनका कंधा खराब हो गया। अनिल के अनुसार, "ये स्टंट मुझे प्रभावित करते हैं, लेकिन आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है।" 


वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल इन दिनों फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में अनिल के अलावा सोनम कपूर, जूही चावला, राजकुमार राव मुख्य किरदार में हैं। फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा अनिल फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आएंगे। फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में अनिल के अलावा माधुरी दीक्षित, अजय देवगन,जावेद जाफरी, अरशद वारसी,ऋितेश देशमुख और ईशा गुप्ता मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म के जरिए माधुरी और अनिल 18 साल बाद एक साथ नजर आएंगे।  

Smita Sharma