फिल्म ''फन्ने खां'' का नया गाना ''अच्छे दिन'' हुआ रिलीज, कड़ी मेहनत करते दिखे अनिल कपूर

7/20/2018 3:19:37 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की स्टारर फिल्म ‘फन्ने खां’ का नया गाना ‘मेरे अच्छे दिन कब आएंगे’ रिलीज हो गया है। गाना पूरी तरह से अनिल कपूर पर फिल्माया गया है लेकिन कुछ सींस में राजकुमार राव की भी जबरदस्त एंट्री दिखाई दे रही है। 

 

 

फिल्म में अनिल कपूर एक टैक्सी ड्राइवर हैं जिसका सिर्फ एक सपना है उनकी बेटी लता शर्मा पॉपुलर सिंगर लता मंगेश्कर की तरह बेहतरीन सिंगर बने। हालांकि बदलते समय में संगीत और मॉर्डन जिंदगी के बीच झूल रही उनकी बेटी की ख्वाहिशों और पिता अनिल की चाहत के बीच एक अजीब कश्मकश देखने को मिल रही है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए अनिल गाने में पाई-पाई का हिसाब रखते, कड़ी मेहनत कर बेटी के सपनों को पूरा करने की कोशिश दिखाई गई है। गाने के बोल लिखे हैं इरशाद कामली ने जबकि इसे संगीत और सुरों से सजाया है अमित त्रिवेदी ने और साथ ही गाने को अपनी आवाज भी दी है। गाना यकीनन दिल छू लेने वाला है।

 

Punjab Kesari