एयरपोर्ट पर बेटी सोनम संग अनिल कपूर का Style, तस्वीरों में दिखीं स्पेशन बॉन्डिंग

5/12/2019 5:08:40 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर अपनी फिटनेस और जोश से आज भी युवाओं को टक्कर देते हैं। 62 की उम्र में भी उन्होंने खुद को फिट एंड फाइन रखा हुआ है। हाल ही में अनिल बेटी सोनम के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। यहां दोनों एक-दूसरे संग बातों में बिजी दिखे।

 

 

इस दौरान जहां सोनम ने रेड पैंट के साथ व्हाइट शर्ट और उसके उपर ओवरकोट पहना हुआ था, वहीं अनिल ने ब्लैक हुडी के साथ ब्लैक पैंट पहनी हुई थी।

 

 

दोनों का ही लुक देखने लायक था। तस्वीरें देख साफ पता चलता है कि इन दोनों की बॉन्डिंग कितनी अच्छी है। 

 


काम की बात करें तो सोनम जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म में बिजी है।

 

 

वहीं अनिल कपूर जल्द ही 'मलंग' में नजर आएंगे। 

 

 

Konika