बेटियों की शादी के बाद पापा अनिल कपूर को खल रहा है अकेलापन, बोले-''मिस तो रोज करता हूं पर आज तुम दोनों की कुछ ज्यादा ही याद आ रही है''

11/7/2021 2:23:21 PM

मुंबई: अक्सर कहा जा है कि बच्चें को एक मां से ज्यादा कोई प्यार नहीं कर सकता लेकिन एक बेटी को उसका पिता कितना प्यार करता है ये लाडो की विदाई के बाद ही पता चलता है। पिता के लिए बेटी उसकी पूरी दुनिया होती है। बेटियां घर की रौनक होती हैं और जब बेटियां घर छोड़कर अपने ससुराल जाती हैं तो उनके साथ पिता वो रौनक और चमक भी फीकी पड़ जाती है। ऐसा ही अकेलापन आजकल बॉलीवुड के सुपरस्टार अनिल कपूर महसूस कर रहे हैं।

दरअसल, अनिल की बड़ी बेटी सोनम कपूर ने आनंद आहूजा से शादी के बाद लंदन चली गईं। वहीं छोटी बेटू रिया कपूर ने हाल ही में करण बुलानी से शादी की और अपने पैतृक घर को छोड़ दिया। ऐसे में अनिल को उनकी कमी इस कदर खली रही है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट कर दिया। अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटियों के बचपन की 3 तस्वीरें शेयर की।

एक तस्वीर बर्थडे पार्टी की है जिसमें सोनम कपूर और रिया कपूर दोस्तों के साथ दिख रही हैं। सोनम अपनी बहन रिया को केक खिलाती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर रैंडम है और तीसरी सोनम-रिया और डैड अनिल कपूर की है जिसमें एकदम रॉयल लुक में सोनम और रिया दुल्हन बन कर बैठी हैं और पापा अनिल सूट में उनके साथ पोज दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

 

तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने कैप्शन में लिखा- 'मैं तुम दोनों को रोज मिस करता हूं लेकिन शायद आज कुछ ज्यादा याद आ रही है।' फिलहाल एक पिता के तौर पर अनिल कपूर का अकेलापन काफी इमोशनल करने वाला है।

बता दें सोनम कपूर ने बिजनेसमैन आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी. दोनों अक्सर काम से इंडिया आते रहते हैं। दूसरी बेटी रिया कपूर ने करन बूलानी से इसी साल अगस्त में शादी रचाई थी।

Content Writer

Smita Sharma