पिंक शर्ट और ब्लू जींस में हैंडसम दिखे 65 के अनिल कपूर, समंदर के पास खड़े होकर एक्टर ने यूं दिए पोज

2/18/2022 6:47:35 PM

मुंबई. एक्टर अनिल कपूर अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखते हैं। एक्टर खुद को फिट रखने के लिए खूब वर्कआउट करते हैं। हाल ही में अनिल ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।


तस्वीरों में अनिल पिंक शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। इसके साथ एक्टर ने शूज पहने हुए हैं। शेड्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

इस लुक में एक्टर काफी हैंडसम लग रहे हैं। एक्टर समंदर पास खड़े होकर पोज दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं।



काम की बात करें तो अनिल कपूर बहुत जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर के साथ नीतू कपूर, कियारा अडवाणी और वरुण धवन नजर आएंगे। 

Content Writer

Parminder Kaur