अनिल कपूर ने दोनों दामादों संग शेयर की फैमिली फोटो, बेटी रिया की शादी पर बोले- मेरा बड़ा काम पूरा हो गया है, हम धन्य हैं

8/17/2021 10:48:23 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. दिग्गज एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बलूनी संग 14 अगस्त को शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी के बाद उनकी वेडिंग फोटोज पर फैंस का पूरा ध्यान है। इसी बीच अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर रिया की शादी की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने बड़ी प्यारी बात लिखी है। अब अनिल का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।

 

अनिल कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें से एक में करण बलूनी रिया को रिंग पहनाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी में अनिल कपूर के साथ उनकी पत्नी सुनीता कपूर, बड़ी बेटी सोनम कपूर, बड़े दामाद आनंद आहूजा, छोटी बेटी रिया कपूर, छोटा दामाद करण बलूनी और बेटा हर्षवर्धन कपूर यानि पूरी फैमिली नजर आ रही है। तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'और इसके साथ मुझे लगता है कि मेरा बड़ा काम पूरा हो गया है। हमारी 2 सुपर बेटियों और 3 सुपर बेटों के साथ हमारे पास अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर है। हमारा दिल भरा हुआ है और हम धन्य हैं।' 

 

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

अनिल कपूर की इस पोस्ट को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।  


बता दें कि रिया कपूर और करण बलूनी की शादी अनिल कपूर के जुहू वाले घर पर हुई। शादी बेहद सिंपल तरीके से हुई, जिसमें उनके सिर्फ फैमिली मेंबर और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। ये भी बता दे कि रिया और करण एक-दूसरे को पिछले 13 साल से डेट कर रहे थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News