तेज रफ्तार में अनिल कपूर ने दौड़ाई साइकिल, वीडियो देख इम्प्रेस हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, बोले ''क्या बात है''

12/6/2020 2:19:57 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. वेटरन एक्टर अनिल कपूर 63 की उम्र में भी काफी फिटनेस फ्रीक हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर अक्सर अपनी फिट बॉडी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक करते हैं। बीते शनिवार एक्टर को चंडीगढ़ की सड़कों पर साइकिलिंग करते देखा गया। इस दौरान अनिल काफी एक्टिव दिखाई दिए। अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

PunjabKesari

 

 

इस वीडियो को अनिल कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और इसे पोस्ट करते हुए लिखा,, 'कार्डियो की मेरी एक सबसे पसंदीदा फॉर्म।' इस वीडियो अनिल को  तेज रफ्तार में साइकिल चलाते देखा जा सकता है। 


ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी से वायरल हो गया और फैंस कमेंट करने लग गए। इसी बीच केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने भी अनिल कपूर की प्रशंसा की।

PunjabKesari

 

इतना ही नहीं रिजिजू ने एक्टर के ट्वीट को अपने ट्विटर हैंडल पर भी रिट्वीट किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, 'क्या बात है अनिल कपूर जी। आप सभी जनरेशन के लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मुझे आपकी साइकल के बड़े और चोड़े टायर पसंद आए।'

PunjabKesari


बता दें इन दिनों अनिल कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग चंडीगड़ में कर रहे थे। लेकिन इसी बीच फिल्म कास्ट नीतू कपूर, वरुण धवन और डायेरक्ट राज मेहता को कोरोना हो गया। जिसके चलते शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा। लेकिन अनिल कपूर की ओर से राहत की बात है। वह एकदम स्वस्थ हैं और चंडीगढ़ से वापस मुंबई लौट आए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman prajapati


Recommended News

Related News