कोरोना पॉजिटिव फातिमा को अनिल कपूर ने भेजा घर का खाना, तस्वीर शेयर कर एक्ट्रेस ने कहा ''थैंक्यू''

4/1/2021 11:25:06 AM

मुंबई. एक्ट्रेस फातिमा सना शेख बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव होने के चलते क्वारंटाइन में हैं। फैंस उनके जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच एक्टर अनिल कपूर ने फातिमा की हेल्थ का ध्यान रखते हुए एक्ट्रेस के लिए घर का खाना भेजा है।

PunjabKesari
अनिल कपूर ने फातिमा के लिए जो खाना भेजा है एक्ट्रेस ने उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है। जिसमें रोटी, चावल, सब्‍जी के अलावा मीठा भी शामिल है। फातिमा ने तस्वीर शेयर कर अनिल को थैंक्यू भी कहा है- 'अनिल कपूर, आप बेस्‍ट हैं। अद्भुत घर का खाना भेजने के लिए थैंक्‍यू।' इसके साथ उन्‍होंने लिखा, 'Yuummmmm' फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें अनिल और फातिमा साथ में किसी प्रोजेक्ट में काम कर रहे हैं। फिलहाल, प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी सामने नही आई है। फातिमा ने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी थी और लिखा था- मेरा कोविड-19 टेस्‍ट पॉजिटिव आया है। मैं हर तरह से एहतियात बरत रही हूं। एक्ट्रेस ने दुआओं के लिए फैंस को थैंक्‍यू भी कहा था।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News